जनभागीदारी अभियान के तहत चार पंचायतों में लगा शिविर
पूर्णिया, मई 19 -- बनमनखी, संवादसूत्र। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत 'जनभागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले' अभियान के अंतर्गत चार पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। महराजगंज-2 पंचायत, धरहरा चकला भुनाई पंचायत, लादूगढ़ पंचायत तथा रामनगर फरसाही मिलिक पंचायत में लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी समीर कुमार सुमन ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 250 परिवारों के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं मनरेगा विभाग की ओर से 15 से 20 लाभुकों को जॉब कार्ड वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- जनजातीय बहुल टोलों तक सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिलेगा पंचायती राज विभाग द्वारा 30...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.