जनभागीदारी अभियान के तहत गांवों में लगेंगे मेडिकल कैंप व जनसुनवाई
बांका, मई 18 -- बौंसी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में जनभागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले" राष्ट्रव्यापी आईईसी अभियान चलाया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी हर्ष पराशर के निर्देश पर सभी सेवा केंद्रों के माध्यम से अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। अभियान के तहत अलग-अलग गांवों में विशेष शिविर आयोजित कर लोगों के आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मई को विशनपुर, 20 मई को भलजोर, 21 मई को महगुडी, 22 मई को बारापधार, 23 मई को राजदह, 24 मई को सिमरा तथा 25 मई को बाबुपुर में मेडिकल कैंप और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- 13 प्रखंडों के 82 गांवों में 25 मई तक चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.