लखनऊ, मार्च 30 -- फोटो--- ​लखनऊ, संवाददाता।जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के पदाधिकारियों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से जनभवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल को विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के आयोजन में निमंत्रित किया। ​राज्यपाल ने कहा कि नौ अप्रैल को जनभवन में इस दिवस को मनाया जाएगा। ​जीतो के चीफ सेक्रेट्री अभिषेक जैन ने बताया कि नौ अप्रैल को विश्व में जैन समाज के साथ सनातन धर्म के समर्थक भी एक ही समय पर णमोकार महामंत्र का जाप करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति, सद्भाव और अहिंसा का संदेश प्रसारित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...