जनप्रतिनिधि व पार्टी नेता बूथ अध्यक्षों के घर जाएँगे तब होगा सचमुच बूथ मज़बूत
अलीगढ़, मई 29 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा की असली ताकत केवल बड़े नेताओं या जनप्रतिनिधियों में नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों में बसती है। यदि सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी किसी गांव में जाएं तो सबसे पहले बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचें, उनके परिवार का सम्मान करें, उनकी समस्याएं सुनें और समाधान को प्राथमिकता दें। यही व्यवहार संगठन को जमीनी स्तर पर अटूट बनाता है। यह बातें गुरूवार को भाजपा के जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहीं। आगरा रोड स्थित एक रिजोर्ट में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि भाजपा की लगातार सफलता के पीछे बूथ अध्यक्षों की "बूँद-बूँद मेहनत" है। यह भी पढ़ें- प्रशिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.