जमशेदपुर, जून 29 -- पटमदा: काश्मार पंचायत के गोलकाटा गांव में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की अनदेखी से नाराज होकर स्वयं सड़क मरम्मत का बीड़ा उठाया। लगातार बारिश और खराब सड़क के कारण ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई पहल नहीं हुई। इसके बाद दिनभर मजदूरी करने के बाद ग्रामीणों ने रात में श्रमदान कर अपने खर्च से सड़क को चलने योग्य बनाया। ग्रामीण राजेश कुम्भकार ने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है, लेकिन उपेक्षा के कारण ग्रामीणों को खुद आगे आना पड़ा। इस कार्य में गांव के दर्जनों लोगों ने श्रमदान कर मिसाल पेश की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...