छपरा, अप्रैल 12 -- तरैया । प्रखंड कार्यालय परिसर में बना जनप्रतिनिधि भवन सह सभागार आज तक जनप्रतिनिधियों के उपयोग में नहीं आ सका है। वर्ष 2016-17 में बने इस भवन का हाल ही में जीर्णोद्धार भी हुआ, लेकिन अब तक इसमें बैठने या बैठक करने की अनुमति नहीं दी गई है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें बैठने के लिए कोई स्थान नहीं है और यह भवन सिर्फ शोपीस बनकर रह गया है। पंचायत आरक्षण को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी तरैया । प्रखंड में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायतों की आरक्षण श्रेणी तय करने को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 13 पंचायतों में कुछ अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति और महिला कोटि में हैं, जबकि अन्य सामान्य श्रेणी में हैं। जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार पंचायतों की श्रेणी तय कराने के प्रयास में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...