मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- मिर्जापुर, संवाददाता। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर भरूहना स्थित एक बुक सेंटर से दस हजार रुपये घूस लेते लेखपाल और उसके सहयोगी को धर दबोचा। सहयोगी बुक सेंटर चलाता है। आरोपी लेखपाल सदर तहसील में तैनात है। उसने जमीन के विभाजन और पैमाइश की रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। देहात कोतवाली पुलिस आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अंजय कुमार यादव की जमीन की पैमाइश की जानी थी। उन्होंने जमीन के विभाजन और पैमाइश के लिए आवेदन किया। आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के लिए हल्का लेखपाल सत्येंद्र सिंह बघेल आनाकानी करने लगा। रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल ने दस हजार की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया। उधर, लेखपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.