जनप्रतिनिधि दें व्यापारियों का साथ, सरकार निकाले रास्ता : अतुल प्रधान
मेरठ, अप्रैल 8 -- सपा विधायक अतुल प्रधान बुधवार को भी व्यापारियों के बीच सेंट्रल मार्केट पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए सभी बाध्य हैं, लेकिन समय रहते सरकार ने यदि इस मामले को गंभीरता से प्रयास किए होते तो व्यापारियों को राहत मिल सकती थी। विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि उन्होंने सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर आज भी सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत की। अखिलेश यादव ने व्यापारियों के हित का भरोसा दिया। कहा कि कानूनी सलाह और मदद को तैयार हैं। सपा की सरकार बनेगी तो कोई न कोई रास्ता निकालकर व्यापारियों को राहत दी जाएगी। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ खड़ा होना चाहिए और सरकार को कोई ना कोई रास्ता निकालना चाहिए। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.