शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- ददरौल। चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के एक कालोनी निवासी जनपद के विख्यात जनप्रतिनिधि के पुत्र और स्थानीय निवासी एक युवक के बीच जमकर रोड पर विवाद हो गया। जनप्रतिनिधि के पुत्र की सूचना पर पहुंची चौक कोतवाली पुलिस के पहुंचने के पहले ही स्थानीय युवक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि जनप्रतिनिधि का पुत्र स्कूटी से किसी काम से शहर की ओर जा रहा था इसी बीच दोनों पक्षों के मध्य विवाद हो गया और मारपीट की नौबत बन गई। स्थानीय निवासियों ने मौके पर स्थिति को संभाला और दोनों युवकों को अलग किया। चौक कोतवाली अपराध निरीक्षक ने बताया की अभी घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल आरोपी युवक मौके से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में मारपीट य...