हाथरस, फरवरी 19 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद के सभासद सुन्दरम शर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि के आवास पर जो पुलिया की स्लेब के पत्थर लगे हुए हैं वह किसकी परमीशन से लगे हुए हैं। हम सभी सभासद यह जानना चाहते हैं कि जब सभासद अपने वार्ड की पुलिया या मरम्मत के लिए बोलते हैं तो हमसे यह बोला जाता है कि नगर पालिका में सामान उपलब्ध नहीं है। जब जनप्रतिनिधि के यहाँ काम होता है सारा सामान उपलब्ध करा दिया जाता है और पूरी नाली पर स्लेब बिछवादी जाती है, हम भी तो एक जनप्रतिनिधि हैं। क्या हम जनप्रतिनिधि नहीं हैं हमारे साथ यह गलत व्यवहार क्यों किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष जबाब दें। होली से पहले कराया जाए सफाई कर्मचारी यूनियन का चुनाव हाथरस। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के ...