प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौपाल जनता, सरकार के बीच का समन्वय है। जहां आम जनता से जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अधिकारी भी संवाद स्थापित कर सीधे जुड़ते हैं। यहां संचालित योजनाओं की हकीकत का भी पता चलता है और लोगों की समस्या का त्वरित निराकरण भी हो जाता है। यह बातें प्रदेश सरकार की महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने विकास खंड गौरा में बुधवार को चौपाल एवं जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों से कहीं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के माध्यम से महिलाओं के मान सम्मान सुरक्षा का दायरा बढ़ा है आज उनकी पहचान बढ़ी है। आवास, राशन कार्ड, जीरो बैलेंस खाता सहित विभिन्न योजनाओं में उनकी भूमिका मुखिया के रूप में हुई है। यह भाजपा सरकार की देन है।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आई महिलाओं ...