दरभंगा, फरवरी 8 -- तारडीह। महिया क्रिकेट टूर्नामेंट मैदान में शनिवार को जनप्रतिनिधि एवं मीडिया टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। मीडिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 10 विकेट खोकर 92 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी जनप्रतिनिधि की टीम ने 11 ओवर तीन बॉल में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द सीरीज विजेता टीम के विशिष्ट कुमार को दिया गया। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अमरेन्द्र कुमार आदि ने पुरस्कार वितरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.