जनप्रतिनिधियों से बात कर सड़कों को सुधारेंगे लोनिवि व निगम अफसर
मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर विभागों के अफसर प्लान तैयार करेंगे। खासकर सड़कों के प्रस्ताव को लेकर विशेष जोर दिया गया है। प्रदेश के विज्ञान प्रोद्योगिकी मंत्री एवं मुरादाबाद के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि लोनिवि एवं नगर निगम को निर्देश दिया कि सभी जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर छूटी सड़कों के प्रस्ताव प्राप्त कर लें और शासन को भेजना सुनिश्चित करें। मंत्री ने बैठक में यह निर्देश दिए। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शेफाली सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, एमएलसी सतपाल सिंह सैनी तथा जिलाधिकारी अनुज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, अपर नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, परियोजना निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.