जनप्रतिनिधियों संग कार्यकर्ताओं ने खेली होली
देवरिया, मार्च 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को विभिन्न स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एकदूसरे को अबीर और गुलाल लगाया। इस मौके पर लोक गायक राकेश तिवारी के फगुआ गीतों पर कार्यकर्ता थिरकते रहे। वहीं कार्यक्रम स्थल पर पैराग्लाइडिंग के माध्यम से पुष्प वर्षा भी की गई। सदर सांसद शशांक मणि के पुरवा स्थित कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी, विजय लक्ष्मी गौतम, सुरेंद्र चौरसिया, डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, रामाशीष राय ने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और रंगों का त्यौहार है। प्रेम और सौहार्द के साथ इसे मानना चाहिए। उन्होंने सभी जनपद वासियों को रंगों के इस पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.