पीलीभीत, मार्च 1 -- पीलीभीत, संवादाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के शुभारंभ कार्यक्रम को यहां जिले में गांधी सभागार में लाइव देखा गया। सीएमओ ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन के माध्यम से बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। इसे राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम से जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.