बलरामपुर, अप्रैल 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। नवीन शैक्षिक सत्र के पहले दिन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपीएस खगइजोत में स्कूल चलो अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों की बड़ी भागीदारी रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम एवं तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी विपिन जैन व सीडीओ हिमांशु गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसए शुभम शुक्ला ने की। सदर विधायक ने बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया, वहीं विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने की बात कही। डीएम ने सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की, जबकि सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने शिक्षा, स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.