बागेश्वर, अक्टूबर 12 -- बागेश्वर, संवाददाता। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग संघर्ष समिति ने रेल मार्ग निर्माण शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। यहां हुई सभा में जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। यही कारण है कि आज आंदोलन दम तोड़ रहे हैं। रेल आंदोलन सबसे लंबे चलने वाले आंदोलनों में एक है। अब एक बार फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। समिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वंशीधर जोशी ने कहा कि रेल आंदोलन देश में चलने वाले आंदोलनों में सबसे लंबा चलने वाला आंदोलन है। आंदोलन के प्रति जन प्रतिनिधि उदासीन हैं। यही कारण है कि आज आंदोलन दम तोड़ रहे हैं। पहले पक्ष व विपक्ष के जन प्रतिनिधि पोस्टकार्ड में उत्तर देते थे। आंदोलनों को समर्थन करते थे। आंदोलनों से अब इन्हें कोई सरोकार नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.