नैनीताल, अप्रैल 10 -- मेयर गजराज बिष्ट ने रेलवे बाजार के एक स्कूल की बदहाली बताई पदमपुर मिडार के प्राइमरी स्कूल में बच्चे के लिए पर्याप्त शिक्षक नहींनैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले के पर्वतीय क्षेत्रों के जर्जर स्कूल तो दूर, तराई और भाबर क्षेत्र के सरकारी बदहाल स्कूल भी नहीं दिख रहे। शुक्रवार को दिशा की बैठक में पहुंचे ब्लॉक प्रमुखों ने ऊंगलियों पर जर्जर स्कूलों के नाम गिना दिए। हैरानी तो तब हुई जब हल्द्वानी जैसे महानगर में भी ऐसे कई स्कूल बता दिए गए, जो अब कक्षाओं के संचालन के लायक नहीं बचे।बैठक में महरागांव घोड़ाखाल के एक सरकारी स्कूल के जर्जर होने का मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट ने रेलवे बाजार के एक स्कूल की बदहाली बताई। जिसपर सांसद भट्ट ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर उस जर्जर स...