प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनपद के जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर फूलपुर विधायक दीपक पटेल, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद, महापौर गणेश केशरवानी तथा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य सुरेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रयागराज एवं आसपास के क्षेत्रों में चल रही विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। यह जानकारी विधायक दीपक पटेल के मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.