मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- औराई, एसं। औराई स्थित राम जेवर उच्च विद्यालय के स्टेडियम में सोमवार को प्रखंड प्रशासन व जन प्रतिनिधियों के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जन प्रतिनिधियों की टीम ने प्रशासन की टीम को 75 रनों से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर प्रशासन के कैप्टन ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जन प्रतिनिधियों ने निर्धारित 14 ओवरों में छह विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसमें मो. असगर और सहबाज आलम ने शानदार अर्धशतक जड़ा। कुनाल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन ओवरों में 29 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए।170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन की पूरी टीम 11.4 ओवरों में 94 रन पर ही सिमट गई। इसमें असदुल्लाह ने शानदार 35 रनों का योगदान दिया। इसके बावजूद प्रशासन की टीम 75 रनों के बड़े अंतर से हार गई। मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.