वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के विशेष अभियान के पहले दिन जनप्रतनिधियों ने विभिन्न हिस्सों में स्वच्छता का संदेश दिया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सिगरा वार्ड, विधायक डॉ.नीलकंठ तिवारी ने बेनियाबाग अस्पताल, डॉ.सुनील पटेल ने सुसुवाही में सफाई किया। एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कंदवा और एमएलसी धर्मेंद्र राय ने सिकरौल स्थित पार्क और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। सिद्धगिरीबाग, औरंगाबाद, श्रीनगर कॉलोनी, सिंधु नगर कॉलोनी में निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को दिशानिर्देश दिये। सिंधु नगर में निरीक्षण के दौरान एक किशोरी को कूड़ा फेंकते देख महापौर ने उसको डोर-टु-डोर कूड़ा उठान कर्मचारी को देने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- हफ्ते भर विशेष सफाई, निगरानी कमांड कंट्रोल सेंटर से छोटी गैबी में निरीक्षण में एक कुएं की मरम...