किशनगंज, अप्रैल 26 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन प्रखंड व जिले के अन्य जगहों के जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को समाहरणालय किशनगंज में उप विकास आयुक्त प्रदीप झा से मिल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी व डेरामारी पंचायत के मुखिया मो शाहबाज आलम सहित मुखिया संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने डीडीसी को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि मुख्य रूप से पंचायत सचिव व राजस्व विभाग के कर्मी और पदाधिकारियों के हड़ताल पर रहने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को जन्म,मृत्यु,वंशावली व अन्य प्रमाण पत्र को बनवाने में हो रहे दिक्कत से अवगत कराया। वहीं प्रधानमंत्री आवास लाभुकों के मजदूरी की भुगतान की समस्या के साथ साथ कई अन्य विकास योजनाओं की महत...