रुद्रपुर, फरवरी 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों और पिछली बीडीसी बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों पर विभागवार चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे पहले पंचायतीराज विभाग के कार्यों पर चर्चा हुई। जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद शिक्षा विभाग, उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जल जीवन मिशन के तहत कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार की मांग की। ब्लॉक प्रमुख ने संबंधित विभागों को शीघ्र समस्या के समाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.