प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सूबे की सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर तुलसी सदन हादीहाल में प्रशासन की ओर से आयोजित दो दिवसीय मेले का मंगलवार सुबह आगाज हुआ। जनप्रतिनिधियों और आलाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और सरकारी योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, प्रमाण पत्र और आवास की चाबी दी गई। जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रशासन की ओर से तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में दो दिवसीय मेले की शुरुआत मंगलवार को की गई। शुरुआत सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य, विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल, डीएम शिव सहाय अवस्थी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की। प्रभारी मुख्य सीडीओ दयार...