फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कई विभागों के कार्यों में हो रही हीला हवाली पर जनप्रतिनिधि उखड़ गये। जनप्रतिनिधियों ने गोवंशों के सड़कों पर विचरण क रने पर चिंता जताई। इसके साथ ही कई केंद्रीय योजनाओं के संचालन में बरती जा रही लापरवाही पर भी अफसरों की खिंचाई की।

बैठक का विषय कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक के दौरान सांसद की उपस्थिति में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं और परियोजनाओं की गहनता से समीक्षाा की गयी। सांसद मुकेश राजपूत ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के विपणन और प्रदर्शन के लिए घोषित व्यवस्था उपलब्ध न होने पर सुझाव दिया कि क्रिश्चियन कालेज, रखा स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर जो सरकारी भूमि है उस पर दुकानों का निर्माण कर स्वयं सहायता समूह को आवंटित ...