जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर काम करें अधिकारी : ब्लॉक प्रमुख
नैनीताल, जून 3 -- भीमताल, संवाददाता। भीमताल ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जमरानी बांध परियोजना में कार्यप्रणाली को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की।जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि जमरानी बांध परियोजना के तहत संचालित योजनाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। विशेष रूप से सोलर लाइट वितरण एवं स्थापना में उनकी उपेक्षा करने का मुद्दा उठाया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने अधिकारियों को वास्तविक जरूरत वाले क्षेत्रों, विशेषकर जंगल से सटे आवासीय क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सोलर लाइटें लगाने को कहा। ब्लॉक प्रमुख ने विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और सभी योजनाओं की जानकारी साझा करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.