अल्मोड़ा, फरवरी 26 -- अल्मोड़ा। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को होली मिलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पारंपरिक होली गीतों, नृत्य और वादन के साथ पर्व का आनंद लिया। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिंप सदस्य शामिल हुए। पारंपरिक कुमाउनी और होली गीतों की प्रस्तुति दी। लोगों ने 'सिद्धि को दाता विघ्न विनाशक', 'होली खेले गिरजापति नंदन', 'जल कैसे भरूं जमुना गहरी', 'जोगी आयो शहर में व्यापारी' जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं 'रंग बरसे' समेत अन्य लोकप्रिय होली गीतों पर भी लोग झूमते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...