गौरीगंज, जुलाई 25 -- अमेठी। संवाददाता जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति 'दिशा' की बैठक शनिवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में सांसद किशोरीलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, विधायक अमेठी महराजी प्रजापति, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, डीएम संजय चौहान, एसपी सरवणन टी, सीडीओ पूजा साहू, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन योजना शहरी/ग्रामीण, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण योजन...