पलामू, मार्च 9 -- पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-14 में स्थित भगत तेंदुआ मोहल्ला में पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि बुनियादी सुविधाओं के अभाव से स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत बनने के बाद से क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि यहां शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी, लेकिनअब तक मोहल्ले में अपेक्षित विकास कार्य देखने को नहीं मिले हैं। हिन्दुस्तान अखबार के बोले पलामू अभियान के क्रम में मोहल्ले के निवासियों ने कहा कि नगर पंचायत का चुनाव हो गया है अब सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी दूर करने की जरूरत है। हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत के भगत तेंदुआ मोहल्ले में जाने वाली सड़क की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। एनएच-13...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.