भदोही, दिसम्बर 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे और सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल की उपस्थिति में हुई। इसमें अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने चौमुखी विकास कार्यों का खांका खींचा। जिले में प्राथमिकता के आधार पर विकास और निर्माण कार्य कराने पर बल दिया गया। इस दौरान सदस्यों ने मनरेगा (विकसित भारत-जी राम जी) की भौतिक, वित्तीय प्रगति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह गठन, रिवाल्विंग फंड ,सामुदायिक निवेश निधि ,बैंक क्रेडिट लिंकेज, बाबा साहेब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना की भौतिक प्रगति सहित आदि बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.