बहराइच, मई 23 -- बहराइच,संवाददाता। जनपद में बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए शुरू की गई 12 उपकेंद्रों के क्षमता विस्तार की कवायद बीच में ही ठंडे बस्ते में चली गई है। नतीजा यह कि जिले के 33 उपकेंद्रों पर ही पांच लाख से अधिक घरों की बिजली निर्भर है। इससे लोड बढ़ने पर ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और फॉल्ट की समस्या आम हो गई है।भीषण गर्मी के बीच बदहाल बिजली आपूर्ति को लेकर उपभोक्ता दोहरी मार झेल रहा है। यह हाल तब है,जब निर्बाध आपूर्ति के नाम करोड़ों खर्च हो चुके हैं। बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बहराइच जिले में कुल 33 विद्युत उपकेंद्र संचालित हैं। इन पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के करीब पांच लाख घरेलू व व्यावसायिक कनेक्शन निर्भर हैं। तकनीकी मानक के अनुसार एक 33/11 केवी उपकेंद्र अधिकतम 5 हजार कनेक्शन का भार ही सुरक्षित तरीके से उठा स...