गौरीगंज, फरवरी 21 -- अमेठी। बीआरसी परिसर अमेठी में जनपद स्तरीय हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का शनिवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, ईसीसीई एजुकेटर, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ पूजा एवं शिवकुमार यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। जिला समन्वयक निपुण आशुतोष श्रीवास्तव ने पूर्व प्राथमिक शिक्षा के महत्व एवं कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। राकेश मिश्रा ने नई शिक्षा नीति के तहत प्री-प्राइमरी शिक्षा और बाल वाटिका की भूमिका पर विस्तार से चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.