जनपद स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का जलवा
अंबेडकर नगर, मई 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला योगासन स्पोर्ट्स संगठन द्वारा चौथी जनपद स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन तक्षशिला एकेडमी लोरपुर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अभिषेक तिवारी, अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह और सचिव अनिल कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योगासन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में तक्षशिला रूट्स अकबरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तक्षशिला अकादमी लोरपुर ताजन दूसरे और मालती मॉडर्न पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सब जूनियर गर्ल्स ट्रेडिशनल वर्ग में आद्या सिंह प्रथम, ग्लोसी पटेल द्वितीय और नेंसी तृतीय रहीं। सब जूनियर बॉयज वर्ग में रघुनंदन सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर गर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.