सहारनपुर, फरवरी 6 -- विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण नुमाइश कैंप स्थित संसाधन केंद्र में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ बीएसए कोमल, बीईओ नगर योगेश शर्मा और डीसी विकास सैनी ने संयुक्त रूप से किया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रवीण कुमार और अमित शर्मा ने प्रत्येक विकासखंड से चयनित चार-चार मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया। ये मास्टर ट्रेनर्स आगे विकासखंड स्तर पर विद्यालयों के दो-दो संदर्भ दाताओं को उनके कर्तव्यों, अभिभावक सहभागिता, पॉजिटिव पेरेंटिंग और समग्र शिक्षा के कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। प्रशिक्षण में डीसी अरविंद सिंह ने निपुण भारत मिशन और बालिका शिक्षा, जबकि डीसी अतुल कुमार ने मध्यान्ह भोजन और तिथि भोजन पर जानकारी दी। दिव्यांग बच्चों की शैक्षिक सुविधाओं और समर्थ ऐप की जानकारी भ...