गोरखपुर, दिसम्बर 26 -- गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के छात्र प्रद्युम्न दुबे ने जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। शुक्रवार को विकास भवन में आयोजित समारोह में प्रद्युम्न को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर सरकार की ओर से आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न जनपदों के छात्रों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रद्युम्न दुबे की उत्कृष्ट अभिव्यक्ति कौशल व अटल जी के जीवन दर्शन पर आधारित प्रभावशाली भाषण ने निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, डीएम दीपक मीणा, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, सीडीओ श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.