मिर्जापुर, अगस्त 13 -- मिर्जापुर,संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की बालक/बालिका जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बुधवार को भिस्कूरी पहाड़ी स्थित स्पोटर्स स्टेडियम के इंडोर हाल में आयोजित किया गया। बीएलजे इंटरमीडिएट कालेज के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बालक/बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बालक व बालिका वर्गों के सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग में राजगढ़ क्षेत्र ओवर ऑल विजेता एवं गंगा क्षेत्र को उप विजेता घोषित किया गया। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मंडल स्तर के लिए चयनित किया गया। सब जूनियर बालक में गंगा क्षेत्र के उज्ज्वल एवं राजगढ़ क्षेत्र के आदित्य,निखिल,अलख एवं अनंत को चयनित किया गया। यह भी पढ़ें- मंडलीय प्रतियोगिता में शाहजहांपुर के खिलाड़ियों का दबदबा वहीं जूनियर वर्ग बालक में स्पर...