आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। सुखदेव पहलवान स्टेडियम मे चल रही जनपद स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन और कुश्ती बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच मां वैष्णो देवी महाहिवद्यलाय बनाम एसएसआर एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें एसएसआर एकेडमी ने फाइनल मैच जीत कर का खिताब अपने नाम किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सुमित सोनकर, 200 मीटर दौड़ में आदित्य, 400 मीटर दौड़ में हिमांशु यादव प्रथम रहे। इसके साथ ही 800 मीटर दौड़ में शैलेश चौहान, 1500 मीटर दौड़ में सत्यम यादव, 3000 मीटर दौड़ में शैलेश चौहान प्रथम रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.