जौनपुर, मार्च 10 -- जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जौनपुर की ओर से जनपद स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल/चयन 2025-26 का आयोजन सोमवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में हुआ। क्रीड़ा अधिकारी चंदन कुमार तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव की मौजूदगी में संपन्न ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर बालिका वर्ग में अंशिका प्रजापति ने 100 मीटर, भाला फेंक और लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं खुशी सरोज ने डिस्कस थ्रो और गोला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया। वैष्णवी तिवारी ने 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।जूनियर बालिका वर्ग में रोशनी बानो ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। कुमकुम ने डिस्कस थ्रो और गोला फेंक में स्वर्ण तथा लंबी कूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.