शामली, अप्रैल 17 -- शामली। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद शामली को 45 लाख रुपये की पूंजी निवेश के माध्यम से 180 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना के तहत इच्छुक लाभार्थी आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन भर सकते हैं और उसकी हार्डकॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, शौर्य गार्डन, गली नं0-01, रेलपार में किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र उद्यम की स्थापना केवल ग्रामीण क्षेत्रों में अनुमन्य है। परियोजना का अधिकतम आकार 10 लाख तक है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लिये 30 मई तक करें आवेदन यह भी पढ़ें- ओडीओपी वित्त पोषण योजना में करें आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...