मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- यूपी टूरिज्म की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों एवं धार्मिक और दर्शनीय स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के उददेश्य से मेरठ रोड स्थित आईटीआई के सभागार में एक जनपदीय संगोष्ठी आयोजित की गई। मंगलवार को आयोजित जनपदीय संगोष्ठी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता सीडीओ कमल किशोक कंडारकर ने की। संगोष्ठी में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रिय पर्यटन अधिकारी रवि शंकर ने सरकार की नई नीति के बारे में बताते हुए कहा कि लोग अपने-अपने क्षेत्रो मे बेड और ब्रेकफास्ट की संस्कृति अपना कर अच्छा-खासा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विस्तार पूर्वक इस नीति के उददेश्य, नियम और लाभों के बारे मे जानकारी दी। अपने संबोधन मे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.