हापुड़, जून 22 -- जनपद हापुड़ में नीट की पुनर्परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यहां हापुड़ जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर 1937 अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। जबकि 167 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। वहीं, एक परीक्षा केंद्र के बाहर महिला की पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक हो गई। नीट की पुनर्परीक्षा जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। इनमें एसएसवी इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज और एकेपी इंटर कॉलेज शामिल रहे। चारों केंद्रों पर एक पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीकृत 2104 अभ्यर्थियों में 1937 ने परीक्षा दी। 167 अभ्यर्थी एग्जाम में गैरहाजिर रहे। अभ्यर्थियों की उपस्थिति 92.06 फीसदी रही। सभी परीक्षा केंद्र...