जनपद में 50 से ज्यादा कोचिंग सेंटर,पंजीकृत सिर्फ नौ
झांसी, जुलाई 9 -- झांसी। लखनऊ में 22 जून को कोचिंग में अग्निकांड की घटना बाद व्यवस्थाएं सुद़ृण बनाने महानगर की कोचिंग की जांच कराई गई थी। इसी मसले को लेकर डीएम गौरांग राठी ने गुरुवार को बैठक की। निर्देश दिए हैं कि छात्र-छात्राओं व आम जनमानस की सुरक्षाप्राथमिकता है। शैक्षणिक व प्रशिक्षण संस्थानों में अग्निशमन मानकों का कड़ाई से पालन हो। वहीं महानगर में 50 से अधिक कोचिंग सेंटर चल रहे है पर पंजीकृत केवल 9 ही निकले। निर्देश दिए कि जो पंजीकृत नहीं है वह जल्द पंजीकरण कराएं बिना पंजीकरण के कड़ी कार्रवाई होगी।
अग्निशमन सुरक्षा जांच अभियान मुख्य अग्निशमन अधिकारी को डीएम ने निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से विशेष जांच दलों का गठन कर सभी कोचिंग सेंटरों, कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक लाइब्रेरी में सघन अग्नि सुरक्षा जांच अभियान संचालित करें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.