फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कुपोषण के खिलाफ चल रही जंग के बीच जनपद में 9 से 5 साल तक के 36897 बच्चे सर्वे में बौने पाये गये। इन बच्चों की ऊंचाई और वजन मानकों से कम है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से संभव अभियान में कराये गये सर्वे में यह स्थिति सामने आयी है। पांच साल तक की आयु वर्ग में कम वजन वाले बच्चों की संख्या भी शामिल है। इस तरह की स्थिति कुपोषण के शिकार बच्चों में पायी जाती है। जनपद में ऐसे बच्चों की संख्या बढ़ रही है जिनका न तो वजन ही मापन के अनुसार है और न ही लंबाई। जनपद में कुल 1 लाख 15 हजार बच्चों का वजन और ऊंचाई की माप करायी गयी थी। इसमें 36897 बच्चे बौने पाये गये हैं। इसमें सबसे अधिक बौने बच्चे कमालगंज ब्लाक में हैं। इस ब्लाक में 8942 बच्चे बौने पाये गये हैं। दूसरे स्थान पर राजेपुर ब्लाक है जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.