ललितपुर, मार्च 7 -- जनपद के किसानों को गेहूं की उपज का बेहतर दाम दिलाने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने 36 क्रय केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। जिनमें शासन से निर्धारित समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीद होगी। इच्छुक किसानों को इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग की बेवसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। बुन्देलखण्ड स्थित ललितपुर जनपद का प्रमुख पेशा कृषि है। यहां रबी में साढ़े तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों आदि फसलों की बुआई होती है। इनमें से सबसे अधिक क्षेत्रफल में गेहूं बोया जाता है। इसलिए गेहूं का उत्पादन यहां अत्यधिक मात्रा में होता है। इस बार एक सप्ताह के भीतर गेहूं की कटाई प्रारम्भ होने वाली है और इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने की तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी ने ...