ललितपुर, मई 10 -- ललितपुर। जनगणना के तहत 07 से 21 मई तक संचालित स्वगणना रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। जनपद में रविवार शाम पांच बजे तक सिर्फ 3,120 व्यक्तिय इस प्रक्रिया को पूर्ण कर सके। हालांकि प्रशासनिक व अन्य विभागों के अधिकारी इसकी गति बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जनपद में इस समय जनगणना का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। इसके लिए जनपद की पांच तहसीलों, तीन नगर पंचायतों और एक नगर पालिका परिषद को कुल 2,357 ब्लाकों में विभाजित किया गया है। नगर पालिका परिषद ललितपुर में 311, नगर पंचायत महरौनी में 35, नगर पंचायत तालबेहट में 35, नपं पाली में 22 के अलावा तहसील पाली में 220, तहसील मड़ावरा में 264, तहसील ललितपुर में 543, तहसील महरौनी में 412 व तहसील तालबेहट में 515 ब्लाक बनाए गए हैं। इसके अलावा निर्धारित प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए 2,208 प्...