जनपद में 30 से 28 अगस्त तक रूट डायवर्जन, सात पार्किंग बनाई
आगरा, जुलाई 21 -- तीर्थ नगरी सोरों में कांवड़ मेला 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। पुलिस ने कांवड़ियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए मथुरा-बरेली हाईवे पर 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रूटडार्वन लागू किया है। एटा, हाथरस, अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से होकर कासगंज से होकर गुजारा जाएगा। पुलिस के अनुसार एटा व हाथरस जनपद से बदायूं जाने वाले सभी प्रकार के वाहन एटा रोड से डायवर्ट कर अमरपुर घाट बाईपास से मण्डी तिराहा कासगंज से सहावर, गंजडुण्डवारा क्षेत्र होते हुए कादरगंज गंगा पुल से जनपद बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगे। अलीगढ़ से बदायूं बरेली की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को हजारा नहर पुल से मामों बाईपास से गोरहा नहर पुल से डायवर्ट कर सहावर, गंजडुण्डवारा, क्षेत्र होते हुए कादरगंज गंगा पुल से जनपद बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.