जनपद में 3.23 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक
मऊ, जून 26 -- मऊ, संवाददाता। लगभग डेढ़ साल के अंतराल के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। 28 जून को पूरे देश में एक साथ चलने वाले अभियान के तहत मऊ जिले में 3.23 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 28 जून को आयोजित बूथ दिवस में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि जिलास्तरीय बैठक में तैयारियों का खाका तैयार कर लिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी देशों में लगातार मिल रहे केस एवं सीवर लाइन के पानी की हो रही नियमित जांच के बाद केंद्र सरकार की ओर से पोलियो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। 28 जून को बूथ दिवस का आयोजन होगा। जिले में कुल 1322 बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर एएनएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.