आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के सरकारी अस्पतालों में 28 नए डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। सीएचसी-पीएचसी में इन डॉक्टरों के तैनात होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। इसके साथ ही इमरजेंसी सेवा के लिए ईएमओ को भी तैनात किया जाएगा। जनपद में सीएचसी-पीएचसी सहित कुल 111 सरकारी अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही 100 बेड के चार अस्पतालों का संचालन हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है। जिससे मरीजों का सही से इलाज नहीं हो पाता है। ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती न होने की वजह से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। इसके साथ ही अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा के लिए भी डॉक्टरों के पद खाली थे। जिससे इमरजेंसी में मरीजों के पहुंचने पर पर्याप्त उपचार नहीं मिलता था। अब...