झांसी, अप्रैल 1 -- जनपद भर में आगामी 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलना है। डीएम मृदुल चौधरी ने कहा कि एक भी बच्चा न छूटे। यदि एक भी बच्चा छूटा तो संकल्प टूटा। यह बात उन्होंने कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई दौरान शिक्षा विभाग से कही। जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में गांव के हर बच्चे को चिन्हित कर शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूर्ण करना है। विद्यालय स्टाफ व शिक्षकों की टोली गांव में घर- घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करें। आकर्षक योजनाओं की जानकारी माता-पिता को दी जाए। गांव में साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु हर बच्चे के नामांकन के महत्व को भी समझाया जाए। हर बच्चा नामांकित हो तथा प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित अवश्य हो ताकि उसके शैक्षिक स्तर में बढ़ोतरी हो सके।जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ आए अभिभावक को बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.