मुजफ्फर नगर, अगस्त 10 -- मुजफ्फरनगर जनपद में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से करीब 13,389 लाभार्थियों के घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे है। इस योजना के लिए करीब 22,588 लोगों के द्वारा आवेदन किया गया है। वहीं सौर ऊर्जा का लाभ लेने के बाद करीब 11,453 लाभार्थियों के बैंक खातों में सिब्सीडी की धनराशि पहुंची है। बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत 31 मार्च 2027 तक सरकारी अनुदान प्राप्त होगा। इसके बाद सरकारी अनुदान मिलना खत्म हो जाएगा।यूपी नेडा के परियोजना प्रभारी भजन सिंह ने बताया कि यह केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत जनपद में करीब 45 किलोवॉट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। जनपद में करीब 22,588 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 22,340 आवेदकों ने वेंडर का चयन कर लिया है। अभी जनपद में 161 अधिकृत वेंडर कार्य कर रहे ह...